रुद्रप्रयाग: यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोग हुए घायल
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रतूड़ा के समीप मार्ग पर यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए।
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रतूड़ा के समीप मार्ग पर यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया।
घायल यात्रियों द्वारा बताया गया कि वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे। वाहन देहरादून से थराली की ओर जा रहा था, अचानक वाहन में तकनीकी खराबी के कारण वाहन रतूड़ा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
घायल लोगो का विवरण
1.मुकेश पुत्र वीरेंद्र, निवासी डुंगरी,थराली,चमोली
2.चंदा पत्नी मुकेश निवासी डुंगरी थराली चमोली
3.मोनिका पुत्री स्वर्गीय फकीरा उम्र 27 वर्ष कर्णप्रयाग
4.पीताम्बर पुत्र सुरेश सिंह निवासी थराली चमोली
5.नीता देवी पत्नी रघुवीर निवासी सिमली कर्णप्रयाग चमोली
6.मोहिनी देवी पत्नी आलमराम निवसी देवाल थराली चमोली
7.विक्रम पुत्र हरपाल सिंह निवसी थराली